सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर हो सकते हैं भारत के नए T20I कप्तान, सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर हो सकते हैं भारत के नए T20I कप्तान, सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer T20 Captain, Vaibhav Sooryavanshi India debut: भारतीय क्रिकेट टीम में फिर एक बार बड़ा बदलाव हुआ है। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप के विजन को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एक बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20I कप्तान बनाया जा रहा है, और वे सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे।

हैरान करने वाली बात यह है कि इसी साल मार्च में सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते अब उन्हें टीम से पूरी तरह ड्रॉप किया जा रहा है। लगातार दूसरे साल चयनकर्ताओं ने किसी चैंपियन कप्तान को हटाया है, इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से विदा किया गया था, मगर वो टीम का हिस्सा थे।

क्या तिलक वर्मा होंगे नए उप-कप्तान?

बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूरी चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने पर अपनी अंतिम सहमति दी है। हालांकि गुरुवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (Apex Council) की बैठक में इस पर सीधे चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने अंदरूनी तौर पर अय्यर के नाम को हरी झंडी दे दी है। अय्यर के साथ-साथ युवा सनसनी तिलक वर्मा को टीम का नया उप-कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर खुद 6 जून (शनिवार) को होने वाली चयन समिति की बैठक में शामिल हो सकते हैं, जहां इस नई टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा होगी, क्योंकि ये अभी ऑफिशल नहीं हुआ है कि अय्यर की टी20 कप्तान है।

श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?

श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है। उन्होंने 2024 में केकेआर को खिताब जिताया, जबकि 2020 में दिल्ली और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार 498 रन बनाए। अब वे सीधे बतौर कप्तान टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं।

दूसरी ओर, 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म बेहद खराब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने के बावजूद उन्होंने 136.72 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 242 रन बनाए, और आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए वे पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिसके चलते उनकी टीम 9वें स्थान पर रही।

15 साल के बेबी बॉस का धमाका

इस दौरे की सबसे बड़ी सनसनी हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस ओपनर ने आईपीएल 2026 में 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। वे सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।

भारत का यह अहम दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद वे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां 1 जुलाई से 11 जुलाई तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वहां तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *