फर्रुखनगर की अनाज मंडी में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान; चेयरमैन रहे शामिल

फर्रुखनगर की अनाज मंडी में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान; चेयरमैन रहे शामिल

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर की अनाज मंडी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मार्किट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई। इस अवसर पर चेयरमैन दौलतराम ने सफाई कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया। पेड़ों की देखभाल का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। दौलतराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटती हरियाली को देखते हुए प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह किया। अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील उन्होंने बताया कि एक पेड़ अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को स्वच्छ हवा प्रदान करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, खेतों, स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने का आह्वान दौलतराम ने प्लास्टिक और पॉलीथीन के अत्यधिक प्रयोग को पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने नागरिकों से कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है। कार्यक्रम में ये रहे शामिल उन्होंने वर्षा जल संचयन, पानी का सीमित उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के उपाध्यक्ष कंवरपाल चौहान, सदस्य श्री भगवान, तेजिंदर यादव (साढराणा), जगत यादव, पंकज (पतंजलि स्टोर) सहित मंडी के व्यापारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *