सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत कोपरिया वार्ड नंबर 12 निवासी छब्बू यादव के बेटे मनोज यादव(50) के रूप में हुई है। मनोज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर मनोज यादव गुरुवार रात करीब 9:30 बजे ऑटो लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मानसी-सहरसा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज के सात बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अविवाहित हैं। एयरफोर्स जॉइन करने वाला है बेटा एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है, और दूसरे बेटे को 1 जून को ही एयरफोर्स में शामिल होने का जॉइनिंग लेटर मिला है, जिसे 28 जून तक रिपोर्ट करना है। मृतक के बहनोई ने बताया कि मनोज ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हुई है और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत कोपरिया वार्ड नंबर 12 निवासी छब्बू यादव के बेटे मनोज यादव(50) के रूप में हुई है। मनोज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर मनोज यादव गुरुवार रात करीब 9:30 बजे ऑटो लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मानसी-सहरसा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज के सात बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अविवाहित हैं। एयरफोर्स जॉइन करने वाला है बेटा एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है, और दूसरे बेटे को 1 जून को ही एयरफोर्स में शामिल होने का जॉइनिंग लेटर मिला है, जिसे 28 जून तक रिपोर्ट करना है। मृतक के बहनोई ने बताया कि मनोज ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हुई है और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


