दरभंगा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित होने वाले नए डिग्री कॉलेजों में आगामी 1 जुलाई 2026 से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। इसे लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम और अलीनगर प्रखंड के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उप विकास आयुक्त को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया, ताकि जुलाई से पढ़ाई शुरू होने में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) के अभियंताओं से कॉलेजों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गई। इस दौरान चहारदीवारी निर्माण, रंग-रोगन, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलाई माह से संबंधित संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होनी है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंता मौजूद थे। दरभंगा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित होने वाले नए डिग्री कॉलेजों में आगामी 1 जुलाई 2026 से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। इसे लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम और अलीनगर प्रखंड के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उप विकास आयुक्त को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया, ताकि जुलाई से पढ़ाई शुरू होने में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) के अभियंताओं से कॉलेजों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गई। इस दौरान चहारदीवारी निर्माण, रंग-रोगन, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलाई माह से संबंधित संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होनी है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंता मौजूद थे।


