तमिलनाडु में बिहार की महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप पति पर है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का कहना है कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। मृतका अफसरी खातून(28) बीकोठी प्रखंड के मटिहानी पंचायत स्थित रघुवंशनगर गांव की रहने वाली थी। पति का नाम मो. सद्दाम है। परिजनों ने बताया कि अफसरी पिछले 7 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु में रह रही थी। 3 साल पहले उसे पति के अफेयर के बारे में पता चला। सद्दाम को फोन पर गैर महिला से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। इसके बाद दोनों को साथ घूमते हुए भी पकड़ा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। मो. सद्दाम पत्नी पर गांव लौट जाने का दबाव बना रहा था, जबकि अफसरी अपने बच्चों की खातिर परिवार को टूटने नहीं देना चाहती थी।
सद्दाम दूसरी शादी की तैयारी में था परिजनों का कहना है कि पति के व्यवहार से परेशान होने के बावजूद अफसरी अपने दो छोटे बच्चों की वजह से रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही थी। वो नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया अलग हो जाए। लेकिन दूसरी ओर पति कथित तौर पर दूसरी शादी की तैयारी में था। पत्नी का विरोध उसे खटक रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने पहले दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अफसरी के साथ मारपीट की गई। बच्चों ने बाद में बताया कि वे कमरे के अंदर से अपनी मां की चीख-पुकार सुन रहे थे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। आरोप है कि मारपीट के बाद अफसरी का गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बॉडी पर चोट के निशान थे वारदात से एक दिन पहले अफसरी ने अपने भाई को फोन किया था। उसने बताया था कि पति का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। परिवार का दावा है कि उसने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी। अगले ही दिन उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन तमिलनाडु पहुंचे। उनका कहना है कि शव पर कई जगह चोट के निशान थे। इसे देखकर उन्हें विश्वास हो गया कि अफसरी की हत्या की गई है। परिजन इस मामले को सुनियोजित हत्या बता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु पुलिस ने आरोपी पति मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग अफसरी की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, रघुवंशनगर गांव में इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु में बिहार की महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप पति पर है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का कहना है कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। मृतका अफसरी खातून(28) बीकोठी प्रखंड के मटिहानी पंचायत स्थित रघुवंशनगर गांव की रहने वाली थी। पति का नाम मो. सद्दाम है। परिजनों ने बताया कि अफसरी पिछले 7 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु में रह रही थी। 3 साल पहले उसे पति के अफेयर के बारे में पता चला। सद्दाम को फोन पर गैर महिला से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। इसके बाद दोनों को साथ घूमते हुए भी पकड़ा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। मो. सद्दाम पत्नी पर गांव लौट जाने का दबाव बना रहा था, जबकि अफसरी अपने बच्चों की खातिर परिवार को टूटने नहीं देना चाहती थी।
सद्दाम दूसरी शादी की तैयारी में था परिजनों का कहना है कि पति के व्यवहार से परेशान होने के बावजूद अफसरी अपने दो छोटे बच्चों की वजह से रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही थी। वो नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया अलग हो जाए। लेकिन दूसरी ओर पति कथित तौर पर दूसरी शादी की तैयारी में था। पत्नी का विरोध उसे खटक रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने पहले दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अफसरी के साथ मारपीट की गई। बच्चों ने बाद में बताया कि वे कमरे के अंदर से अपनी मां की चीख-पुकार सुन रहे थे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। आरोप है कि मारपीट के बाद अफसरी का गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बॉडी पर चोट के निशान थे वारदात से एक दिन पहले अफसरी ने अपने भाई को फोन किया था। उसने बताया था कि पति का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। परिवार का दावा है कि उसने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी। अगले ही दिन उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन तमिलनाडु पहुंचे। उनका कहना है कि शव पर कई जगह चोट के निशान थे। इसे देखकर उन्हें विश्वास हो गया कि अफसरी की हत्या की गई है। परिजन इस मामले को सुनियोजित हत्या बता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु पुलिस ने आरोपी पति मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग अफसरी की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, रघुवंशनगर गांव में इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।


