भोजपुर में फंदे से लटकी एक शख्स की लाश मिली है। परिजनों की ओर से खुदकुशी की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान मथुरापुर निवासी देवेंद्र साह(57) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा शंभू साह ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 20 साल पहले छोड़कर बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई थी। वहीं पर रहकर काम करती है। वह गांव पर अकेले रहता था। गुरुवार को गांव स्थित मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान 2 बच्चों ने आकर कहा कि आपके भतीजे ने फांसी लगी ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि उसने फांसी क्यों लगाई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। छह भाई-बहन में दूसरे स्थान था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में फंदे से लटकी एक शख्स की लाश मिली है। परिजनों की ओर से खुदकुशी की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान मथुरापुर निवासी देवेंद्र साह(57) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा शंभू साह ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 20 साल पहले छोड़कर बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई थी। वहीं पर रहकर काम करती है। वह गांव पर अकेले रहता था। गुरुवार को गांव स्थित मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान 2 बच्चों ने आकर कहा कि आपके भतीजे ने फांसी लगी ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि उसने फांसी क्यों लगाई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। छह भाई-बहन में दूसरे स्थान था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


