पाली में देर रात होटल में लगी आग:फर्स्ट फ्लोर पूरा जला, तीसरे फ्लोर पर सो रहे लोगों को सुरक्षित निकाला

पाली में देर रात होटल में लगी आग:फर्स्ट फ्लोर पूरा जला, तीसरे फ्लोर पर सो रहे लोगों को सुरक्षित निकाला

पाली शहर के नया बस स्टैंड के सामने गली में स्थित तीन मंजिला अभिषेक होटल में गुरुवार रात करीब डेढ़-दो बजे के बीच अचानक ग्राउंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसका धूंआ दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचने लगा। तीसरी मंजिल पर सो रहे लिफ्ट मैकेनिक रंजनीश कुमार व अन्य युवक को सुरक्षित निकाला। दो दमकलें लेकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। फायरमैन विजयराज पन्नू ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे फोन आया कि नया बस स्टैंड स्थित होटल अभिषेक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे। तीन मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग तेज थी। ऐसे में एक दमकल और बुलाई गई। रात करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया। इस घटना में होटल का ग्राउंड फ्लोर पुरी तरह जल गया। फर्नीचर, एसी, बेड सबकुछ जल गया। दूसरे फ्लोर के कुछ रूम के गेट जल गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे दूसरे और तीसरे फ्लोर को जलने से बचाया जा सका। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। आग बुझाने में दमकलकर्मी विजयराज पन्नू, विशाल दहिया, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, दिनेश वैष्णव और महेंद्र कुमार जुटे रहे। देखे घटना के फोटो
समय रहते जग गए वरना हो जाता दिल्ली वाला हादसा
पाली में गुरुवार रात को जैसे ही शार्ट सर्किट से होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। होटल का स्टॉफ अलर्ट हो गया। अंदर सो रहे लोगों को भी जगाया तो कुछ लोग लाइट गुल होने के बाद खुद उठ गए। समय रहते सभी होटल से बाहर आ गए। वरना दिल्ली जैसा हादसा पाली में भी हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *