जहां बार-बार फ्यूज कॉल आ रही , वहां प्राथमिकता दें:शहर के 25 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाएं : तारकिशोर

जहां बार-बार फ्यूज कॉल आ रही , वहां प्राथमिकता दें:शहर के 25 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाएं : तारकिशोर

भास्कर न्यूज | कटिहार भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता से कहा कि कटिहार नगर क्षेत्र के करीब 25 स्थानों पर नए बीएसएस और विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें। बढ़ते विद्युत भार से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी कम होगी। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है, जहां बार-बार फ्यूज कॉल आ रही है, जहां बिजली बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता से नए ट्रांसफार्मर लगें। उन्होंने खाद फैक्ट्री के पास गांधीनगर, लाल कोठी में लॉ कॉलेज के समीप, ड्राइवर टोला, रामपाड़ा पेट्रोल पंप के निकट, वायरलेस गली, गामी टोला में वरदान बैंक्विट हॉल के पास, हाई स्कूल पाड़ा, डीएस कॉलेज क्षेत्र, विजन स्टूडियो के आसपास, सलामत नगर, बड़ा बाजार नया टोला, मिरचाईबाड़ी, ललियाही, अमला टोला, बिनोदपुर समेत अन्य अधिक विद्युत भार वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के जिन मोहल्लों से लगातार फ्यूज कॉल और लो-वोल्टेज की शिकायतें आ रही हैं, वहां तकनीकी सर्वे होगा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से लें। त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। भास्कर न्यूज | कटिहार भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता से कहा कि कटिहार नगर क्षेत्र के करीब 25 स्थानों पर नए बीएसएस और विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें। बढ़ते विद्युत भार से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी कम होगी। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है, जहां बार-बार फ्यूज कॉल आ रही है, जहां बिजली बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता से नए ट्रांसफार्मर लगें। उन्होंने खाद फैक्ट्री के पास गांधीनगर, लाल कोठी में लॉ कॉलेज के समीप, ड्राइवर टोला, रामपाड़ा पेट्रोल पंप के निकट, वायरलेस गली, गामी टोला में वरदान बैंक्विट हॉल के पास, हाई स्कूल पाड़ा, डीएस कॉलेज क्षेत्र, विजन स्टूडियो के आसपास, सलामत नगर, बड़ा बाजार नया टोला, मिरचाईबाड़ी, ललियाही, अमला टोला, बिनोदपुर समेत अन्य अधिक विद्युत भार वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के जिन मोहल्लों से लगातार फ्यूज कॉल और लो-वोल्टेज की शिकायतें आ रही हैं, वहां तकनीकी सर्वे होगा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से लें। त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *