बोचहा में सांप के डसने पर मां ने बांधा पट्टी:मासूम की मौत, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

बोचहा में सांप के डसने पर मां ने बांधा पट्टी:मासूम की मौत, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड में तमोलिया गांव में गुरुवार को सांप के डंसने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही बच्ची रिश्तेदारी में से आया था। रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद हुई घटना मृतक की पहचान तमोलिया गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी मोहम्मद रसूल के 5 वर्षीय पुत्र मो. अफजल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अफजल अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद झोपड़ीनुमा घर में गया था। इसी दौरान उसे किसी विषैले सांप ने डंस लिया। दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी हालत बताया गया कि बच्चे को सांप दिखाई नहीं दिया था। कुछ देर बाद उसने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की। मां ने जख्म वाले स्थान पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद बच्चा सामान्य रूप से बिस्कुट खाने लगा, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों को सांप के डंसने की आशंका हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रभात तारा अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मारा घटना के बाद ग्रामीणों ने घर के आसपास खोजबीन की, जहां सांप मिल गया। लोगों ने उसे पकड़कर मार डाला। मासूम की असमय मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों को दी गई सूचना उप मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को दफना दिया। सरकारी सहायता की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इस दुख की घड़ी में सरकारी सहयोग की आवश्यकता है। मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड में तमोलिया गांव में गुरुवार को सांप के डंसने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही बच्ची रिश्तेदारी में से आया था। रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद हुई घटना मृतक की पहचान तमोलिया गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी मोहम्मद रसूल के 5 वर्षीय पुत्र मो. अफजल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अफजल अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद झोपड़ीनुमा घर में गया था। इसी दौरान उसे किसी विषैले सांप ने डंस लिया। दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी हालत बताया गया कि बच्चे को सांप दिखाई नहीं दिया था। कुछ देर बाद उसने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की। मां ने जख्म वाले स्थान पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद बच्चा सामान्य रूप से बिस्कुट खाने लगा, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों को सांप के डंसने की आशंका हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रभात तारा अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मारा घटना के बाद ग्रामीणों ने घर के आसपास खोजबीन की, जहां सांप मिल गया। लोगों ने उसे पकड़कर मार डाला। मासूम की असमय मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों को दी गई सूचना उप मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को दफना दिया। सरकारी सहायता की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इस दुख की घड़ी में सरकारी सहयोग की आवश्यकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *