राबड़ी-लालू की Z+ और तेजस्वी की Y+ सुरक्षा बरकरार:तेज प्रताप को भी पहले की तरह Y सिक्योरिटी, परिवार की सुरक्षा की हुई समीक्षा

राबड़ी-लालू की Z+ और तेजस्वी की Y+ सुरक्षा बरकरार:तेज प्रताप को भी पहले की तरह Y सिक्योरिटी, परिवार की सुरक्षा की हुई समीक्षा

बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की। जिसके बाद नया आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था का विवरण दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार लालू परिवार के प्रमुख सदस्यों की सुरक्षा श्रेणी पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी को पहले की तरह Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को Y+ (एस्कॉर्ट वाहन के साथ) सुरक्षा दी गई है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पहले की तरह Y श्रेणी की सुरक्षा है।
मीसा भारती को 3 अंगरक्षक मिलेंगे इसके अलावा राज्यसभा सांसद मीसा भारती को सुरक्षा नियमों के तहत 3 अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, राजश्री यादव को पटना जिला बल की ओर से एक महिला अंगरक्षक की सुविधा दी जाएगी।
सुरक्षा समिति की बैठक हुई गृह विभाग के अनुसार यह निर्णय 4 जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर लिया गया है। इसके बाद विशेष शाखा की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश में लालू परिवार के किसी भी सदस्य की सुरक्षा श्रेणी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। अधिकांश सुरक्षा व्यवस्थाएं पहले की तरह ही जारी रखी गई हैं। सरकार ने केवल सुरक्षा बलों की तैनाती और व्यवस्थाओं को नए आदेश में फिर से स्पष्ट किया है। बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की। जिसके बाद नया आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था का विवरण दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार लालू परिवार के प्रमुख सदस्यों की सुरक्षा श्रेणी पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी को पहले की तरह Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को Y+ (एस्कॉर्ट वाहन के साथ) सुरक्षा दी गई है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पहले की तरह Y श्रेणी की सुरक्षा है।
मीसा भारती को 3 अंगरक्षक मिलेंगे इसके अलावा राज्यसभा सांसद मीसा भारती को सुरक्षा नियमों के तहत 3 अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, राजश्री यादव को पटना जिला बल की ओर से एक महिला अंगरक्षक की सुविधा दी जाएगी।
सुरक्षा समिति की बैठक हुई गृह विभाग के अनुसार यह निर्णय 4 जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर लिया गया है। इसके बाद विशेष शाखा की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश में लालू परिवार के किसी भी सदस्य की सुरक्षा श्रेणी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। अधिकांश सुरक्षा व्यवस्थाएं पहले की तरह ही जारी रखी गई हैं। सरकार ने केवल सुरक्षा बलों की तैनाती और व्यवस्थाओं को नए आदेश में फिर से स्पष्ट किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *