रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश:17 हजार 500 पेज का चार्जशीट दाखिल की, पूर्व मंत्री महेश जोशी पर जांच जारी

रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश:17 हजार 500 पेज का चार्जशीट दाखिल की, पूर्व मंत्री महेश जोशी पर जांच जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जल जीवन मिशन में 979.27 करोड़ के फर्जी टेंडर मामले में रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया है। एसीबी की ओर से 17 हजार 500 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है। एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी लंबित रखी है। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में चालान पेश किया गया। जल जीवन मिशन में करीब 979.27 करोड़ की फर्जी डॉक्यूमेंट से टेंडर मामले मे एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को 9 अप्रैल को दिल्ली से अरेस्ट किया था। आरोपी सुबोध अग्रवाल से पूछताछ के बाद और डॉक्यूमेंट चार्ज के आधार पर विशेष अदालत में गुरुवार को साढे़ 17 हजार पेज का पूरा आरोप पत्र दाखिल किया गया। एसीबी की ओर से 30 अक्टूबर 2024 को जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। कई अफसरों और कंपनियों की भूमिका की की जांच श्रीगणपति ट्यूबवेल और श्रीश्याम ट्यूबवेल फर्म के संचालकों ने कथित रूप से इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर PHED विभाग में करीब 979.27 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल किए गए। एसीबी प्राथमिक जांच बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। कई अधिकारियों व कंपनियों की भूमिका की पड़ताल की गई। पहले इनके खिलाफ हो चुकी चार्जशीट पेश इस मामले में दिनेश गोयल, कृष्णदीप गुप्ता, शुभांशु दीक्षित, सुशील शर्मा, विशाल सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, डीके गौड़, महेंद्र प्रकाश सोनी, मुकेश पाठक और निरिल कुमार सहित कई अधिकारियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट पेश की जा चुकी है। वहीं, जितेन्द्र शर्मा, मुकेश गोयल और संजीव गुप्ता के फरार होने के चलते अदालत ने उनके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। पूर्व मंत्री और अन्य पर जांच अभी लंबित एसीबी ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया और अन्य की भूमिका की जांच अभी लंबित रखी है। एजेंसी का कहना है कि इस हिस्से की जांच जारी है और आगे अतिरिक्त कार्रवाई संभव है।
यह खबर भी पढ़ें… जलदाय विभाग के अफसरों को होटल में बांटी थी रिश्वत:फरार SE ने 15 लाख रुपए में बनवाया था फर्मों का फर्जी सर्टिफिकेट; संपत्ति होगी कुर्क राजस्थान में 960 करोड़ के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में अफसरों को जयपुर के एक होटल में बुलाकर रिश्वत बांटी गई थी। घोटाले में शामिल पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 9 अफसर 17 फरवरी को पकड़े गए थे। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व IAS पूछताछ में रोने लगे,जोशी के नाम पर चुप:सुबोध अग्रवाल ने नहीं दिए 125 सवालों के जवाब, बोले- घोटाले में मेरी भूमिका नहीं जल जीवन मिशन घोटाले में दिल्ली से पकड़े गए पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल से 12 अप्रैल 2026 को 10 घंटे लगातार पूछताछ की गई थी। उनसे फर्म को दिए गए फर्जी सर्टिफिकेट व पूर्व मंत्री महेश जोशी को लेकर भी सवाल किए गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *