भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-16 से बाहर हो गईं। उन्हें गुरुवार को वर्ल्ड की नंबर-1 और ओलिंपिक चैंपियन एन से यंग ने 21-17, 21-14 से हराकर बाहर कर दिया। यंग ने सिंधु को लगातार 10वें मैच में हराया है। साउथ कोरिया की यंग ने सिंधु को पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। लगातार दूसरी हार के साथ साउथ कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड और खराब हो गया। सिंधु अब तक एन से यंग को एक भी बार नहीं हरा सकी हैं। यंग ने 41 शॉट्स की लंबी रैली जीती शानदार कोर्ट कवरेज से जीतीं यंग
एन से यंग की शानदार कोर्ट कवरेज और लगातार दबाव बनाने की क्षमता मुकाबले का निर्णायक पहलू साबित हुई। जीत के साथ वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि सिंधु को एक बार फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… ग्रैंड स्लैम इतिहास में पहली बार 2 इटैलियन में सेमीफाइनल, फ्रेंच ओपन में कोबोली-अर्नाल्डी के बीच मैच वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी के बाहर होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में इटली का दबदबा कायम है। बुधवार रात फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने अपने-अपने मैच जीतकर मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब शुक्रवार को दोनों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह ग्रैंड स्लैम इतिहास का पहला ऑल-इटैलियन मेंस सेमीफाइनल होगा। पढ़ें पूरी खबर
सिंधु इंडोनेशिया ओपन से बाहर:वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग से सीधे गेम में हारीं, यह लगातार 10वीं हार


