रावी नदी पर धुस्सी बांध परियोजना को जल्द मिलेगी गति:कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने किया स्थल का निरीक्षण, तकनीकी रिपोर्टों और कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश

रावी नदी पर धुस्सी बांध परियोजना को जल्द मिलेगी गति:कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने किया स्थल का निरीक्षण, तकनीकी रिपोर्टों और कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पठानकोट में रावी नदी पर प्रस्तावित धुसी बांध परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। इस परियोजना का उद्देश्य भोआ विधानसभा क्षेत्र और आसपास के गांवों को रावी नदी से आने वाली बाढ़ के खतरे से बचाना है। मंत्री ने गुरुवार को कथलौर पुल के पास उच्च स्तरीय टीमों के साथ स्थल का दौरा किया।
परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान, संबंधित विभागों के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने मंत्री को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, नदी के बहाव, जल स्तर और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर नदी के बहाव की दिशा, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर, लाल चंद कटारूचक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी तकनीकी रिपोर्टों और कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसका लक्ष्य है कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिल सके।
8 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मान सरकार लोगों की सुरक्षा और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि धुस्सी बांध परियोजना के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। हालांकि कुछ तकनीकी और कानूनी बाधाओं के कारण कार्य में देरी हुई है, लेकिन सरकार इन अड़चनों को दूर करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।
कटारूचक ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के मौसम में रावी नदी से सटे कई गांवों को बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ा था, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ था। धुसी बांध के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और बाढ़ के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *