मोहन बड़ोदिया में सड़कों पर सीमांकन:50 दुकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए 25-25 फीट की चुना लाइन डाली

मोहन बड़ोदिया में सड़कों पर सीमांकन:50 दुकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए 25-25 फीट की चुना लाइन डाली

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आगर-सारंगपुर रोड और नलखेड़ा रोड पर सड़क किनारे सीमा निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की। आगर-सारंगपुर रोड पर सड़क के मध्य से दोनों ओर 25-25 फीट तक की सीमा निर्धारित कर चुना लाइन डाली गई। वहीं, नलखेड़ा रोड पर दोनों ओर 20-20 फीट तक सीमा चिन्हित की गई। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारी, कोटवार और ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया के सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 50 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण चिन्हित प्रशासनिक टीम ने निर्धारित सीमा के भीतर आने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित किया है, जिसमें लगभग 50 से अधिक दुकानों ने अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु करना है। अतिक्रमणकारियों में मची हलचल चुना लाइन डाले जाने के बाद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हलचल देखी जा रही है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने भी सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार की इस प्रशासनिक पहल का स्वागत किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *