कटिहार कांग्रेस बैठक में नारेबाजी:तारिक अनवर की उपेक्षा पर कार्यकर्ताओं का विरोध, आधे घंटे अफरा-तफरी, राजेश राम ने कराया शांत

कटिहार कांग्रेस बैठक में नारेबाजी:तारिक अनवर की उपेक्षा पर कार्यकर्ताओं का विरोध, आधे घंटे अफरा-तफरी, राजेश राम ने कराया शांत

कटिहार के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शकील अहमद खान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता अचानक खड़े हो गए और अपनी नाराजगी व्यक्त करने लगे। उनका आरोप था कि संगठन सृजन कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर और विधायक मनोहर प्रसाद को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है और उन्हें कार्यक्रम से दरकिनार किया जा रहा है। ‘तारिक अनवर जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान ‘तारिक अनवर जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। कार्यक्रम स्थल पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका। इस संबंध में कांग्रेस नेता सोहराब आलम और पंकज ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखना चाहते थे, तो उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। नेताओं ने मांग की कि सांसद तारिक अनवर और विधायक मनोहर प्रसाद को पार्टी में उचित सम्मान और महत्व दिया जाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ
वहीं, पूरे मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हंगामे की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत वे पिछले कई दिनों से कटिहार में हैं और सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने किसी बड़े विवाद या हंगामे जैसी स्थिति की जानकारी होने से भी इनकार किया। कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के भीतर उभरी इस नाराजगी ने संगठनात्मक एकजुटता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कटिहार के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शकील अहमद खान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता अचानक खड़े हो गए और अपनी नाराजगी व्यक्त करने लगे। उनका आरोप था कि संगठन सृजन कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर और विधायक मनोहर प्रसाद को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है और उन्हें कार्यक्रम से दरकिनार किया जा रहा है। ‘तारिक अनवर जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान ‘तारिक अनवर जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। कार्यक्रम स्थल पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका। इस संबंध में कांग्रेस नेता सोहराब आलम और पंकज ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखना चाहते थे, तो उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। नेताओं ने मांग की कि सांसद तारिक अनवर और विधायक मनोहर प्रसाद को पार्टी में उचित सम्मान और महत्व दिया जाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ
वहीं, पूरे मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हंगामे की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत वे पिछले कई दिनों से कटिहार में हैं और सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने किसी बड़े विवाद या हंगामे जैसी स्थिति की जानकारी होने से भी इनकार किया। कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के भीतर उभरी इस नाराजगी ने संगठनात्मक एकजुटता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *