भोजपुर में सीने पर कटहल गिरा, रिटायर्ड जवान की मौत:बगीचे में घूमने निकले थे, अचानक कटहल समेत पेड़ की डाल टूटकर गिरी; अस्पताल में मौत

भोजपुर में सीने पर कटहल गिरा, रिटायर्ड जवान की मौत:बगीचे में घूमने निकले थे, अचानक कटहल समेत पेड़ की डाल टूटकर गिरी; अस्पताल में मौत

भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में गुरुवार की सुबह सीने पर कटहल गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के रहने वाले 59 साल के संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे रिटायर्ड आर्मी जवान थे और वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बेटे ने कहा- अचानक कटहल डाली समेत टूटकर गिरा मृतक के बड़े बेटे अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे बगीचे में घूमने गए हुए थे। तभी कटहल के पेड़ का डाल कटहल समेत टूट कर उनके सीने पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। साल 2013 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे संतोष कुमार सिंह साल 2013 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। उस दौरान उनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ में थी। उनके परिवार में पत्नी विमला देवी व तीन पुत्र अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह एवं एक पुत्री रिंकी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी विमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में गुरुवार की सुबह सीने पर कटहल गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के रहने वाले 59 साल के संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे रिटायर्ड आर्मी जवान थे और वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बेटे ने कहा- अचानक कटहल डाली समेत टूटकर गिरा मृतक के बड़े बेटे अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे बगीचे में घूमने गए हुए थे। तभी कटहल के पेड़ का डाल कटहल समेत टूट कर उनके सीने पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। साल 2013 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे संतोष कुमार सिंह साल 2013 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। उस दौरान उनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ में थी। उनके परिवार में पत्नी विमला देवी व तीन पुत्र अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह एवं एक पुत्री रिंकी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी विमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *