रिटायर्ड कर्मी के बैग से उड़ाए 35 हजार रुपए:सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, पीड़ित बुजुर्ग बोले- पेंशन का पैसा निकालकर घर लौट रहा था

रिटायर्ड कर्मी के बैग से उड़ाए 35 हजार रुपए:सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, पीड़ित बुजुर्ग बोले- पेंशन का पैसा निकालकर घर लौट रहा था

दरभंगा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाहर से एक रिटार्यड कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान पटना निवासी रिटायर्ड राजभाषा कर्मचारी मो. मोजफ्फर हुसैन के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि पेंशन खाते से रुपए निकालने पहुंचा था। 35 हजार रुपए निकालने के बाद बैग में रख लिया। बैंक के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर चेक किया तो बैग में कैश नहीं थे। तत्काल डायल-112 पर कॉल किया। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
2 युवकों ने निकाले रुपए मो. मोजफ्फर हुसैन का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बैग से रुपए निकालते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस अधिकारियों ने फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन इस संबंध में लहेरियासराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लिखित आवेदन मिला है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दरभंगा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाहर से एक रिटार्यड कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान पटना निवासी रिटायर्ड राजभाषा कर्मचारी मो. मोजफ्फर हुसैन के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि पेंशन खाते से रुपए निकालने पहुंचा था। 35 हजार रुपए निकालने के बाद बैग में रख लिया। बैंक के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर चेक किया तो बैग में कैश नहीं थे। तत्काल डायल-112 पर कॉल किया। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
2 युवकों ने निकाले रुपए मो. मोजफ्फर हुसैन का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बैग से रुपए निकालते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस अधिकारियों ने फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन इस संबंध में लहेरियासराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लिखित आवेदन मिला है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *