कोटपूतली में झाड़ियों में लगी आग:सड़क किनारे खोखे चपेट में आए, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कोटपूतली में झाड़ियों में लगी आग:सड़क किनारे खोखे चपेट में आए, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कोटपूतली के खडब क्षेत्र में आज सुबह कचरे और झाड़ियों में आग लग गई। इस आग की चपेट में सड़क किनारे रखे कुछ खोखे भी आ गए। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से इसे बड़े क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती तौर पर कचरे और सूखी झाड़ियों में आग लगने के बाद इसके फैलने की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *