मुंगेर के गंगा पार दियारा इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 27 मई का है। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ बुधवार को मुंगेर पहुंची और एसपी समेत कई अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला हरिणमार पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां करीब 2 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। खेत पर काम करने के दौरान पहुंचा दूसरा पक्ष, शुरू हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है। परिवार के लोग इसी जमीन पर खेती करते हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग वर्षों से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें खेती करने या घर बनाने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार के संजय सिंह ने बताया कि 27 मई को परिवार के लोग खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान महिला संजनी देवी को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट का दावा घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला को पकड़कर पीटने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों ने हरिणमार थाना में दिया आवेदन घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से हरिणमार थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई वर्षों से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद संजय सिंह ने बताया कि 2 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को लेकर उमेश सिंह, महेश सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू कुमार उर्फ बाबा कुमार, निर्मला देवी, रविन सिंह और रोहित सिंह समेत कई लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वर्षों से दूसरे पक्ष के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं और स्थानीय थाना में मामले दर्ज कराए गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग उन्हें न तो घर बनाने दे रहे हैं और न ही खेती करने दे रहे हैं। अधिकारियों से कार्रवाई की मांग मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिवार बुधवार को मुंगेर पहुंचा। परिवार ने एसपी समेत कई अधिकारियों को आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। संजय सिंह ने बताया कि परिवार पुलिस और प्रशासन से मदद की उम्मीद लेकर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लगातार विवाद और मारपीट के कारण परिवार के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के गंगा पार दियारा इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 27 मई का है। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ बुधवार को मुंगेर पहुंची और एसपी समेत कई अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला हरिणमार पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां करीब 2 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। खेत पर काम करने के दौरान पहुंचा दूसरा पक्ष, शुरू हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है। परिवार के लोग इसी जमीन पर खेती करते हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग वर्षों से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें खेती करने या घर बनाने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार के संजय सिंह ने बताया कि 27 मई को परिवार के लोग खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान महिला संजनी देवी को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट का दावा घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला को पकड़कर पीटने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों ने हरिणमार थाना में दिया आवेदन घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से हरिणमार थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई वर्षों से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद संजय सिंह ने बताया कि 2 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को लेकर उमेश सिंह, महेश सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू कुमार उर्फ बाबा कुमार, निर्मला देवी, रविन सिंह और रोहित सिंह समेत कई लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वर्षों से दूसरे पक्ष के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं और स्थानीय थाना में मामले दर्ज कराए गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग उन्हें न तो घर बनाने दे रहे हैं और न ही खेती करने दे रहे हैं। अधिकारियों से कार्रवाई की मांग मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिवार बुधवार को मुंगेर पहुंचा। परिवार ने एसपी समेत कई अधिकारियों को आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। संजय सिंह ने बताया कि परिवार पुलिस और प्रशासन से मदद की उम्मीद लेकर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लगातार विवाद और मारपीट के कारण परिवार के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


