सिरसा होटल देह व्यापार मामले में आज कोर्ट में सुनवाई:महिला यूट्यूबर ने लगाई जमानत याचिका, पुलिस की लगातार दाबिश जारी

सिरसा होटल देह व्यापार मामले में आज कोर्ट में सुनवाई:महिला यूट्यूबर ने लगाई जमानत याचिका, पुलिस की लगातार दाबिश जारी

सिरसा के ऑटो मार्केट स्थित ब्लू बैरी होटल में देह व्यापार मामले में होटल संचालक प्रिंस की पत्नी के बाद महिला यूटयूबर ने भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। आज बुधवार को जिला फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होनी है। सुनवाई के बाद पता चलेगा कि जमानत मिलेगी या नहीं। इससे पहले होटल संचालक प्रिंस की पत्नी नीतू अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इसे लेकर जिला कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, प्रिंस होटल का मालिक है और आप उसमें पार्टनर हो। प्रिंस इसमें मेन आरोपी है। पति-पत्नी दोनों पर आरोप है कि देह व्यापार करवा रहे थे। महिलाओं ने सिरसा में आकर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाए थे कि वे अनुसूचित जाति है और पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दाबिश दी जा रही है और जल्द पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और उसे जातिसूचक गालियां दी गई। वो धाराएं नहीं जोड़ी और 15-20 दिन में पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई है। महिलाओं ने महिला आयोग में शिकायत देने व अध्यक्ष से मिलने की बात कही है। इससे मामला और बढ़ सकता है। अब जानिए… पूरा मामला पंजाब के अबोहर निवासी महिला के अनुसार, वह 8 से 9 महीने पहले वह प्रिंस और नीतू अरोड़ा से मिली थी। इनका सिरसा में ब्लू बैरी नाम से होटल है। उन्हें होटल में खाना बनाने और सफाई करने के लिए लड़कियों की जरूरत है। कहा गया कि खाना बनाने वाली लड़की को 15 हजार रुपए प्रतिमाह और सफाई करने वाली लड़की को 12 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। होटल मालिक ने संबंध बनाए, लोगों को बुलाने लगा पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली दूसरी महिला के साथ मिलकर होटल में काम करने के लिए चली गईं। दो-तीन महीने तक किसी ने उनसे कुछ नहीं कहा। फिर प्रिंस अरोड़ा ने उन दोनों से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, प्रिंस पैसे कमाने के लिए दूसरे लोगों को होटल बुलाने लगा और उनसे देह व्यापार करवाने लगा। होटल कर्मी अरुण ने भी शोषण करना शुरू कर दिया। होटल से भागकर थाने पहुंची उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह जान बचाकर होटल से भागकर थाने पहुंची और एसपी से भी मिली। गत वीरवार 13 तारीख को पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया और अभी उनको सुरक्षा के लिए भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *