खरगोन में गुरुवार को 5 घंटे बिजली कटौती:जैतापुर फीडर पर मेंटेनेंस; 20 से ज्यादा कॉलोनियों में नहीं रहेगी लाइट

खरगोन में गुरुवार को 5 घंटे बिजली कटौती:जैतापुर फीडर पर मेंटेनेंस; 20 से ज्यादा कॉलोनियों में नहीं रहेगी लाइट

खरगोन शहर के जैतापुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी जैतापुर फीडर पर अति आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक 20 से अधिक कॉलोनियों और व्यावसायिक इलाकों में बिजली गुल रहेगी। खरगोन शहर विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह रखरखाव कार्य बिजली लाइनों की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है। जैतापुर से सनावद रोड प्रेमनगर तक का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसलिए सुधार कार्य की व्यापकता को देखते हुए मेंटेनेंस के समय में कमी या बढ़ोतरी भी की जा सकती है। जैतापुर सहित इन प्रमुख कॉलोनियों में रहेगा असर
इस कटौती से जैतापुर के अलावा साकेतनगर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, रेवा न्यास, बालाजी नगर, नागेश्वर कॉलोनी, कमलानगर, गायत्री नगर और बजरंग नगर मुख्य रूप से प्रभावित होंगे। इसके साथ ही माली मोहल्ला, ब्रज धाम कॉलोनी, गणेश मंदिर, हरि सेठ बाडी कॉलोनी, ऑटोमोबाइल कार शोरूम एरिया और बंगला कॉलोनी में भी लाइट नहीं रहेगी। नवकांत विहार, छत्रपति शिवाजी, प्रभुकृपा, रॉयल टाउनशिप, ब्रजभूमि कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन, डीमार्ट एरिया, पुलिस कॉलोनी और द्वारिकाधाम सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति भी बाधित रहेगी। रहवासियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *