उज्जैन | लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के 51 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर, नीलगंगा में हुआ। शिविर 10 अप्रैल से 31 मई तक चला। इसमें उज्जैन सहित अन्य शहरों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 300 खिलाड़ियों को वॉलीबॉल, रोप मलखंभ, मलखंभ, योगासन, जिमनास्टिक, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, पारंपरिक लाठी, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, आर्चरी, जूडो और जुंबा का प्रशिक्षण दिया गया। महिला क्रिकेट प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान रखा गया। प्रशिक्षण सुबह 7 से 9 बजे और शाम 5 से 7.30 बजे तक दो सत्रों में हुआ। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर और विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी मयंक जोशी मुख्य अतिथि रहे। समिति अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने अध्यक्षता की। समिति सचिव अर्जुन कानड़ी और कार्यपालन अधिकारी गिरीश भालेराव भी मौजूद रहे। जोशी ने बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर नियमित खेल मैदान तक पहुंचाने की अपील की। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।


