नमस्कार, दिल्ली में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 19 विदेशी नागरिक हैं। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी टूट गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली PM नेतन्याहू को गाली क्यों दी… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत, इनमें 11 विदेशी नागरिक दिल्ली के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक हैं, जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग होटल के रेस्टोरेंट में लगी और ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग: हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 2. ममता की TMC टूटी, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया, ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का 28 साल के इतिहास में पहली बार औपचारिक तौर पर विभाजन हो गया। 58 बागी विधायकों ने निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि ऋतब्रत को नेता विपक्ष घोषित किया जाए। स्पीकर ने मंजूरी भी दे दी है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता जबकि अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। पूरा मामला समझिए: अभी तक विधानसभा स्पीकर और ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया है। ममता के पास अब 22 विधायकों का समर्थन है। TMC ने 294 सीटों में से 80 सीटें जीती थीं। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नेता विपक्ष के चयन से जुड़े प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगने के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा;- ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं। उनसे मांग है कि वे मुख्य सलाहकार की तरह पार्टी का नेतृत्व करती रहें। ममता ने पार्टी कमेटियां भंग कीं: पार्टी के भीतर बगावत के बीच ममता बनर्जी ने राज्य की सभी कमेटियों और फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी अब पूरे संगठन का पुनर्गठन करेगी। अब विधानसभा में असली दल कौन है: विधायक दल और राजनीतिक पार्टी अलग-अलग चीजें हैं। स्पीकर केवल विधानसभा के भीतर विधायक दल के नेता और व्हिप को मान्यता देते हैं। वे राजनीतिक पार्टी पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। चुनाव आयोग और कोर्ट इसे तय करता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, कटरा गैंग ने रंगदारी न देने पर मारा था गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी। मुठभेड़ बुधवार देर शाम शहर मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर कुर्था में हुई। कमलेश पर एक लाख का इनाम था: वाराणसी रेंज के DIG वैभव कृष्ण ने मंगलवार को चारों नामजद आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी शंकर पांडे और कमलेश चौधरी बिंद पर 1 लाख रुपए, जबकि अन्य दो आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम है। होटल से निकलते ही विनीत को 4 गोली मारी थीं: 29 मई की रात कमलेश बिंद ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे चार गोली मारी गई थीं। हमला उस वक्त हुआ था, जब विनीत होटल से घर के लिए निकल रहे थे। इस हत्या की प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप ‘कटरा गैंग’ पर हुई थी। एक करोड़ की रंगदारी न देने पर विनीत की हत्या की गई थी। हत्या में शामिल शंकर पांडेय, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं। शंकर पांडेय मुख्य आरोपी है। वह कटरा गैंग चलाता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज में युवक ने प्रॉपर्टी के लिए माता-पिता, बहन को मारा था, फिर दोस्त ने उसे ही मार डाला प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मां-बाप और बहन की हत्या बेटे अभिषेक ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे। इसके बंटवारे को लेकर उनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोस्त ने बेटे की हत्या कर दी। दुकान के बाहर ताला लगाकर भागा दोस्त: वारदात के बाद बेटे के दोस्त ने दुकान में बाहर से ताला लगाया और गहने लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त सनी गुप्ता को हिरासत में लिया है। वह चाय की दुकान लगाता है। उसके पास से लूटे हुए गहने भी बरामद हुए हैं। प्रॉपर्टी से बेदखल करने से नाराज था बेटा: जांच में सामने आया कि कारोबारी ने साल-2022 में बेटे को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। इससे वह नाराज था। वहीं आरोपी सनी गुप्ता ने मीडिया से कहा- जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वह मेरा क्या होगा। हमने कोई अपराध नहीं किया। उसी ने मुझे उकसाया और बुलाया। उसने अपने मां-बाप का कत्ल किया। हम दोनों सोना-चांदी लेकर नीचे आए। उसने कहा था कि मुझे भी हिस्सा देगा, लेकिन नहीं दिया। तभी मैंने उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में मक्के का दाम 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया, कैदियों की मौत पर 5 लाख तक मुआवजा मिलेगा यूपी में योगी सरकार ने बुधवार को मक्के का दाम 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। अब किसानों को एक क्विंटल मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपए मिलेगा। 18 शहरों में 1725 AC इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। कैदी के सुसाइड पर परिवार को 3 लाख मुआवजा मिलेगा: प्रदेश में 5 नई जेल बनेंगी। जेल में झगड़े या इलाज के कमी में चलते कैदी की मौत पर उसके परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। कैदी की आत्महत्या के मामले में आश्रितों को 3 लाख रुपए की मदद मिलेगी। इसके अलावा सरकारी वकीलों का मानदेय और मासिक भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सीएम योगी ने कैबिनेट मीटिंग में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कुल 25 प्रस्ताव पेश हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… 6. डीके शिवकुमार कर्नाटक CM बने, संविधान हाथ में लेकर शपथ; जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। उन्हें 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं। प्रोग्राम में राहुल-खड़गे शामिल हुए: शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। पूरी खबर पढ़ें… 7. ट्रम्प ने माना- नेतन्याहू को फोन पर गाली दी थी, कहा- उस वक्त परेशान था अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने माना है कि उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर गाली दी थी। उन्हें ‘*** पागल’ कहा था। एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा कि इजराइल के लेबनान पर हो रहे हमले से मैं परेशान था। हालांकि, ट्रम्प ने आगे कहा कि वह नेतन्याहू की इज्जत करते हैं और उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। ईरानी हमले में भारतीय की मौत: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। इसके अलावा ईरान ने बहरीन की ओर भी मिसाइल और ड्रोन दागे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… सेंट्रल जेल देखने की चाहत में पत्नी पर तान दिया तमंचा यूपी के इटावा में सेंट्रल जेल देखने की चाहत में कोमल सिंह ने शराब के नशे में पत्नी संगीता पर तमंचा तान दिया। बाद में वह अवैध हथियार लेकर घूमता मिला, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले उरई जेल जा चुका है, अब सेंट्रल जेल देखना चाहता था। हालांकि, पुलिस ने उसे सेंट्रल जेल नहीं भेजा 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों को नए ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


