सुपोषण अभियान में अति कम वजन वाले बच्चों को पोषण आहार वितरण

देवरी| कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारी खुशबू अग्रवाल के मार्गदर्शन में सुपोषण अभियान के तहत मंगलवार को नगर परिषद देवरी के गोरखपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अति कम वजन वाले बच्चों के लिए फूड वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक चंद्रकला चक्रवर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगला साहू, संगीता, नीलम, गीता मेहरा, सोना लोधी, सुमित्रा धुर्वे, सुषमा जैन मौजूद रहीं। वार्ड क्रमांक 2 और 3 की पार्षद विद्या भानारिया, राजेश्वरी राजपूत भी पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता, एएनएम, कुपोषित बच्चों के माता-पिता, जनप्रतिनिधि, वार्डवासी भी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *