चोरी का सोना बेचकर ब्वायफ्रेंड को दिलाई बाइक:टीपीनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, सामान खरीदने वाला सर्राफ भी धरा गया

चोरी का सोना बेचकर ब्वायफ्रेंड को दिलाई बाइक:टीपीनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, सामान खरीदने वाला सर्राफ भी धरा गया

घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाले एक गैंग का टीपीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। दो घटना इनके द्वारा कुबूल की गई हैं। गैंग में किशोरी, उसके ब्वायफ्रेंड के अलावा चोरी का सोना खरीदने वाला सर्राफ भी शामिल है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गगन विहार रोहटा रोड में डा. लोकेंद्र कुमार त्यागी का परिवार रहता है। 31 मई को उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर काम करने वाली मेड और साथियों ने उनकी पुत्रवधू के जेवर चोरी कर लिए हैं। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि एक और ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आ गया। यह मामला गगन विहार के ही रहने वाले पंकज कुमार का था, जिनकी पत्नी के सोने के कंगन चोरी हुए थे। चोरी करने वाली किशोरी हिरासत में
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काम शुरु कर दिया। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटा ली गई। पुलिस ने मेड के रूप में काम करने वाली किशोरी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दोनों घरों में हुई चोरी का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने उस किशोरी के अलावा उसके ब्वायफ्रेंड शिवम निवासी कंकरखेड़ा, किशोरी के जीजा बोबी निवासी कंकरखेड़ा और चोरी का जेवर खरीदने वाले सर्राफ योगेंद्र उर्फ सोनू निवासी कंकरखेड़ा को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने घटना की कुबूल
सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि मेड के रूप में काम करने वाली किशोरी ने ही दोनों घरों के जेवर चुराकर अपने ब्वायफ्रेंड शिवम को दिए थे। शिवम किशोरी के जीजा बोबी की मदद लेकर कंकरखेड़ा में ही रहने वाले सर्राफ योगेंद्र उर्फ सोनू के पास पहुंचा और चोरी का सामान बेच दिया। ब्वायफ्रेंड ने खरीदी 1.5 लाख की बाइक
दोनों घरों से चुराया सोना बेचने के बाद चारों के पास काफी रुपया एकत्र हुआ, जिसे उन्होंने आपस में बाट लिया। जल्द ही शिवम ने एक महंगी बाइक भी खरीद ली। हालांकि डेढ़ लाख में खरीदी गई वह बाइक के असल दाम कुछ और ही थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया और बाइक भी बरामद कर ली। यह माल किया गया बरामद
एक चैन सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 2,8170 रुपये नगद, 9600 रुपये नगद, एक मोटर साइकिल अपाचे चोरी के पैसो से खरीदी हुई और एक पीली धातु की टिकली वजन करीब 4.30 ग्राम चारों के पास से बरामद किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *