होटल में ऑर्डर लेने में देरी, गुंडे ने बरसाईं गोलियां:ग्वालियर में रेस्टोरेंट, कार, रिसेप्शन पर दागीं गोलियां, स्टाफ ने छुपकर बचाई जान

होटल में ऑर्डर लेने में देरी, गुंडे ने बरसाईं गोलियां:ग्वालियर में रेस्टोरेंट, कार, रिसेप्शन पर दागीं गोलियां, स्टाफ ने छुपकर बचाई जान

ग्वालियर शहर के मुरार बड़ागांव हाईवे पर एक फूड ऑर्डर लेने में हुई चंद मिनटों की देरी पर एक सिरफिरे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर बवाल काटा। होटल स्टाफ की बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपी आधी रात को हथियारों से लैस होकर अपने साथियों के साथ लौटा और होटल में गोलियां दागीं। बदमाशों ने होटल के मुख्य द्वार, रिसेप्शन काउंटर और बाहर खड़ी लग्जरी कारों पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात ग्वालियर बायपास की है। वारदात से हाईवे पर स्थित होटलों और ढाबों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बुधवार शाम CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देखिए फायरिंग व तोड़फोड़ की तस्वीरें… देरी का कहने पर भड़का संजय यादव मुरार थाना स्थित बड़ागांव हाईवे पर मोहनपुर पुल के पास मशहूर कारोबारी निशांत राजपूत का होटल ‘हाईवे ग्लोरी’ नाम से एक आलीशान होटल है। इस होटल के रिसेप्शन पर गदाईपुरा हजीरा निवासी रोहित राजपूत (27) जॉब करता है। मंगलवार रात 11.30 बजे संजय यादव नाम का युवक होटल पहुंचा और अंदर रेस्टोरेंट एरिया में जाकर बैठ गया। उसने रिसेप्शन पर बैठे रोहित को अपने पास बुलाया और तुरंत ऑर्डर लेने के लिए कहा। रोहित ने कहा कि “सर, वेटर अभी थोड़ा व्यस्त है, थोड़ी ही देर में आपके पास आ रहा है।” बस, इतनी सी बात सुनते ही संजय यादव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह काउंटर पर आकर रोहित को गालियां देने लगा। रोहित ने विरोध किया, तो संजय यादव ने काउंटर के अंदर घुसकर रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। आधी रात को गूंजी गोलियों की आवाज स्टाफ को लगा कि विवाद शांत हो गया है, लेकिन असली हड़कंप देर रात मचा। जब होटल स्टाफ रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी संजय यादव अपने अन्य हथियारबंद साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वहां आ धमका। आरोपियों ने होटल परिसर में घुसते ही बिना कोई बात किए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहली गोली होटल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मारी, जिससे उसका विशालकाय कांच ब्लास्ट के साथ चकनाचूर हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *