दिल्ली जा रहे यात्री की बस में मौत:शिकोहाबाद के पास तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली जा रहे यात्री की बस में मौत:शिकोहाबाद के पास तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान मौत

फिरोजाबाद में दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना शिकोहाबाद के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इटावा जिले के बलरई थाना क्षेत्र के वेवामऊ निवासी बटू कुशवाह पुत्र छेदालाल कुशवाह के रूप में हुई है। वह जसवंतनगर से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान जब बस शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे के पास पहुंची, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया बस चालक और परिचालक ने अन्य यात्रियों की सहायता से बटू कुशवाह को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इस आकस्मिक घटना से परिजनों में दुख का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *