12.5 किलो गांजा, बाइक समेत 3 तस्कर गिरफ्तार:खरगोन से सप्लाई कर खंडवा में बेच रहा था गांजा, दो लोकल पेडलर भी पकड़े गए

12.5 किलो गांजा, बाइक समेत 3 तस्कर गिरफ्तार:खरगोन से सप्लाई कर खंडवा में बेच रहा था गांजा, दो लोकल पेडलर भी पकड़े गए

खंडवा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने साढ़े 12 किलों गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 80 हजार रुपए का गांजा सहित एक बाइक जब्त की गई हैं। टीआई प्रवीण आर्य के अनुसार, 2 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बमनगांव रोड क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए आया हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी की पहचान सदाशिव सिसोदिया निवासी सोलाना, तहसील गोगावां, जिला खरगोन के रूप में हुई। उसके कब्जे से 9 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि वह खंडवा शहर में कुछ लोगों को गांजे की सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शहर के दो और पेडलरों को गिरफ्तार किया। दो स्थानीय पेडलरों से भी मिला गांजा
पुलिस ने शुभम महेश्कर (30) निवासी घासपुरा, गंज बाजार के कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम गांजा और शिवा महेश्कर (22) निवासी घासपुरा, गंज बाजार के पास से 1 किलो 25 ग्राम गांजा जब्त किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 12 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी सदाशिव सिसोदिया के खिलाफ गोगावां थाने में मारपीट और अवैध वसूली का मामला दर्ज है। वहीं शुभम महेश्कर कोतवाली थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो, आबकारी एक्ट का एक और मारपीट के तीन प्रकरण पहले से दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजे की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *