सहरसा में विश्व साइकिलिंग दिवस पर रैली और लीग:जिला साइकिलिंग संघ ने अस्मिता वूमेन साइकिल लीग व रेस कॉम्पटीशन कराई

सहरसा में विश्व साइकिलिंग दिवस पर रैली और लीग:जिला साइकिलिंग संघ ने अस्मिता वूमेन साइकिल लीग व रेस कॉम्पटीशन कराई

विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर बुधवार को सहरसा स्टेडियम परिसर में जिला साइकिलिंग संघ द्वारा अस्मिता वूमेन साइकिल लीग, साइकिल रैली एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वही सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने बताया कि अस्मिता वूमेन साइकिल लीग में 87 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, लगभग 210 बालक-बालिकाएं साइकिल रैली में शामिल हुए। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 87 और बालक वर्ग की 113 प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मेडल, प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया यह प्रतियोगिता 5 किलोमीटर की रेस के रूप में आयोजित की गई थी। इसमें बालिकाओं के लिए तीन आयु वर्ग और बालकों के लिए ओपन वर्ग की स्पर्धाएं शामिल थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में ईस्ट एंड वेस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश रंजन और भाजपा जिला मंत्री गौरव सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। खेलों के विकास पर जोर दिया अपने संबोधन में विधायक संजय कुमार सिंह ने खेलों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र सहित सहरसा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार से मांग उठाने में भी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोशन सिंह धोनी ने साइकिलिंग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी बताया कि साइकिलिंग एक ओलंपिक खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. जयंत आशीष ने सभी को विश्व साइकिलिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर बुधवार को सहरसा स्टेडियम परिसर में जिला साइकिलिंग संघ द्वारा अस्मिता वूमेन साइकिल लीग, साइकिल रैली एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वही सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने बताया कि अस्मिता वूमेन साइकिल लीग में 87 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, लगभग 210 बालक-बालिकाएं साइकिल रैली में शामिल हुए। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 87 और बालक वर्ग की 113 प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मेडल, प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया यह प्रतियोगिता 5 किलोमीटर की रेस के रूप में आयोजित की गई थी। इसमें बालिकाओं के लिए तीन आयु वर्ग और बालकों के लिए ओपन वर्ग की स्पर्धाएं शामिल थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में ईस्ट एंड वेस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश रंजन और भाजपा जिला मंत्री गौरव सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। खेलों के विकास पर जोर दिया अपने संबोधन में विधायक संजय कुमार सिंह ने खेलों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र सहित सहरसा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार से मांग उठाने में भी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोशन सिंह धोनी ने साइकिलिंग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी बताया कि साइकिलिंग एक ओलंपिक खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. जयंत आशीष ने सभी को विश्व साइकिलिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *