IPL खत्म होने के बाद समस्तीपुर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी:मां-पिता के साथ खाया खाना; पूर्व RJD विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के छुए पैर

IPL खत्म होने के बाद समस्तीपुर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी:मां-पिता के साथ खाया खाना; पूर्व RJD विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के छुए पैर

समस्तीपुर में आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी मंगलवार रात समस्तीपुर के ताजपुर स्थित घर पर पहुंचे। करीब छह घंटे घर पर रहने के दौरान सलेक्टेड लोगों से ही उन्होंने मुलाकात की। घर में मां का बनाया खाना खाया। लोगों की जूट रही भीड़ के बीच सुबह-सुबह वो पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। यहां तक की परिवार के लोगों की ओर से वीडियो बनाने पर उन्हें मना किया गया। हालांकि, उन्होंने राजद विधायक के पैर छुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वैभव के घर आने की सूचना पर समस्तीपुर के पूर्व राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। पूर्व विधायक से वैभव ने पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बडे़ और छोटे भाई भी उनके साथ थे। वैभव से मिलने वालों में हिन्दुपुत्र संगठन के बादल सिंह ने उन्हें महाकाल की तस्वीर भेंट की । शहर के जाने माने डॉक्टर निशांत कुमार ने भी वैभव से घर के अंदर उनसे मुलाकात की। घर के अंदर वह समान्य रूप से हाफ पैंट और टी- शर्ट में नजर आये। मां के हाथों की बनीं रोटी, चावल, दाल खाया। जिस तस्वीर को वैभव ने अपने सोशल साइट पर शेयर भी किया है। वैभव की मां और पिता खाना खाने के दौरान बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों की जुटी भीड़ वैभव के घर पर आने की सूचना लीक होने के बाद कुछ देर के अंदर ही बड़ी संख्या में वैभव के घर के सामने लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग वैभव की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आये। सुबह-सुबह निजी सुरक्षा कर्मी के साथ वह पटना के लिए रवाना हो गए। प्रेस से बात नहीं की। परिवार के लोगों ने भी मीडिया से दूरी बना कर रखी। समस्तीपुर में आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी मंगलवार रात समस्तीपुर के ताजपुर स्थित घर पर पहुंचे। करीब छह घंटे घर पर रहने के दौरान सलेक्टेड लोगों से ही उन्होंने मुलाकात की। घर में मां का बनाया खाना खाया। लोगों की जूट रही भीड़ के बीच सुबह-सुबह वो पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। यहां तक की परिवार के लोगों की ओर से वीडियो बनाने पर उन्हें मना किया गया। हालांकि, उन्होंने राजद विधायक के पैर छुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वैभव के घर आने की सूचना पर समस्तीपुर के पूर्व राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। पूर्व विधायक से वैभव ने पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बडे़ और छोटे भाई भी उनके साथ थे। वैभव से मिलने वालों में हिन्दुपुत्र संगठन के बादल सिंह ने उन्हें महाकाल की तस्वीर भेंट की । शहर के जाने माने डॉक्टर निशांत कुमार ने भी वैभव से घर के अंदर उनसे मुलाकात की। घर के अंदर वह समान्य रूप से हाफ पैंट और टी- शर्ट में नजर आये। मां के हाथों की बनीं रोटी, चावल, दाल खाया। जिस तस्वीर को वैभव ने अपने सोशल साइट पर शेयर भी किया है। वैभव की मां और पिता खाना खाने के दौरान बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों की जुटी भीड़ वैभव के घर पर आने की सूचना लीक होने के बाद कुछ देर के अंदर ही बड़ी संख्या में वैभव के घर के सामने लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग वैभव की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आये। सुबह-सुबह निजी सुरक्षा कर्मी के साथ वह पटना के लिए रवाना हो गए। प्रेस से बात नहीं की। परिवार के लोगों ने भी मीडिया से दूरी बना कर रखी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *