मर्डर के गवाह को जान से मारने की धमकी:अररिया में देर रात घर पहुंचे संदिग्ध, रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी

मर्डर के गवाह को जान से मारने की धमकी:अररिया में देर रात घर पहुंचे संदिग्ध, रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी वार्ड संख्या-4 निवासी मोहम्मद राहिल ने एक हत्या मामले में गवाह होने के कारण जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। राहिल के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 290/2026 से जुड़े इस हत्या मामले में गवाह होने के कारण उन्हें और उनके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। 2 जून की रात उनके घर की एक महिला के मोबाइल नंबर पर फोन कर अश्लील गालियां दी गईं और मामले में आगे बढ़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी गई। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रात कुछ युवक अपने साथियों के साथ उनके घर के पास पहुंचे। देर रात शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मोहम्मद राहिल ने धमकी भरी कॉल की पूरी रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव में संलग्न कर पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि धमकी देने वाले लोगों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। किसी बड़े अपराध की संभावना बनी रहेगी – राहिल राहिल ने यह आशंका भी जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े अपराध की संभावना बनी रहेगी। नगर थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी वार्ड संख्या-4 निवासी मोहम्मद राहिल ने एक हत्या मामले में गवाह होने के कारण जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। राहिल के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 290/2026 से जुड़े इस हत्या मामले में गवाह होने के कारण उन्हें और उनके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। 2 जून की रात उनके घर की एक महिला के मोबाइल नंबर पर फोन कर अश्लील गालियां दी गईं और मामले में आगे बढ़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी गई। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रात कुछ युवक अपने साथियों के साथ उनके घर के पास पहुंचे। देर रात शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मोहम्मद राहिल ने धमकी भरी कॉल की पूरी रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव में संलग्न कर पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि धमकी देने वाले लोगों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। किसी बड़े अपराध की संभावना बनी रहेगी – राहिल राहिल ने यह आशंका भी जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े अपराध की संभावना बनी रहेगी। नगर थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *