दरभंगा में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पश्चिमी की ओर से लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में पर्यावरण दिवस सह जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद थे। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज और प्रकृति दोनों पर दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 साल में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद की ओर से लगभग 1000 फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया। इनमें आम, कटहल, लीची, शरीफा, नींबू, बेल और नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पटना में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसी को लेकर पर्यावरण दिवस से पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यापक पौधारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 5 जून को भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी मां के नाम एक पौधा लगाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक ने किया। दरभंगा में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पश्चिमी की ओर से लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में पर्यावरण दिवस सह जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद थे। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज और प्रकृति दोनों पर दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 साल में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद की ओर से लगभग 1000 फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया। इनमें आम, कटहल, लीची, शरीफा, नींबू, बेल और नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पटना में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसी को लेकर पर्यावरण दिवस से पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यापक पौधारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 5 जून को भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी मां के नाम एक पौधा लगाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक ने किया।


