मधेपुरा में स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ 8.50 लाख की चोरी:मक्का व्यवसायी खाना खाने होटल गए थे, 10 मिनट बाद लौटने पर रुपये गायब

मधेपुरा में स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ 8.50 लाख की चोरी:मक्का व्यवसायी खाना खाने होटल गए थे, 10 मिनट बाद लौटने पर रुपये गायब

मधेपुरा शहर में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन का शीशा तोड़कर 8.50 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी कर लिए। घटना सदर थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड के समीप ददन हांडी मटन होटल के पास की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एचडीएफसी बैंक से निकाले थे रुपये जानकारी के अनुसार सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी निवासी धर्मेंद्र कुमार और मोतीबारी निवासी मिथिलेश कुमार मक्का व्यवसाय से जुड़े हैं। बुधवार को दोनों व्यवसायिक कार्य से मधेपुरा आए थे। उन्होंने शहर स्थित एचडीएफसी बैंक से कुल 8.50 लाख रुपये निकाले थे। इनमें एक बैग में 5 लाख रुपये और दूसरे बैग में 3.50 लाख रुपये रखे गए थे। वाहन के अंदर रखे दोनों बैग गायब बैंक से नकदी निकालने के बाद दोनों व्यवसायी स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नया बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले स्थित एक होटल के सामने उन्होंने वाहन खड़ा किया और भोजन करने के लिए अंदर चले गए। करीब 10 मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो स्कॉर्पियो का शीशा टूटा हुआ मिला। वाहन के अंदर रखे दोनों बैग गायब थे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसायियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश बैंक से ही व्यवसायियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि वाहन का शीशा तोड़कर नकदी चोरी किए जाने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। मधेपुरा शहर में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन का शीशा तोड़कर 8.50 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी कर लिए। घटना सदर थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड के समीप ददन हांडी मटन होटल के पास की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एचडीएफसी बैंक से निकाले थे रुपये जानकारी के अनुसार सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी निवासी धर्मेंद्र कुमार और मोतीबारी निवासी मिथिलेश कुमार मक्का व्यवसाय से जुड़े हैं। बुधवार को दोनों व्यवसायिक कार्य से मधेपुरा आए थे। उन्होंने शहर स्थित एचडीएफसी बैंक से कुल 8.50 लाख रुपये निकाले थे। इनमें एक बैग में 5 लाख रुपये और दूसरे बैग में 3.50 लाख रुपये रखे गए थे। वाहन के अंदर रखे दोनों बैग गायब बैंक से नकदी निकालने के बाद दोनों व्यवसायी स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नया बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले स्थित एक होटल के सामने उन्होंने वाहन खड़ा किया और भोजन करने के लिए अंदर चले गए। करीब 10 मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो स्कॉर्पियो का शीशा टूटा हुआ मिला। वाहन के अंदर रखे दोनों बैग गायब थे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसायियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश बैंक से ही व्यवसायियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि वाहन का शीशा तोड़कर नकदी चोरी किए जाने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *