सहरसा शहर के महावीर चौक स्थित रूपवती कन्या उच्च विद्यालय के समीप बने जर्जर सार्वजनिक यूरिनल को लेकर छात्राओं की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डिप्टी मेयर से शिकायत के बाद निरीक्षण विद्यालय की छात्राओं ने डिप्टी मेयर गुड्डू हयात से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार के बगल में बना यह यूरिनल खुले रूप में संचालित होता है, जिससे छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी मेयर ने मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दी और त्वरित समाधान की मांग की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि यह यूरिनल वर्ष 2004 में सांसद निधि से बनाया गया था, जो वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से लगातार इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि यूरिनल के आसपास कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। आसपास का कचरा हटाएं-नगर आयुक्त नगर आयुक्त ने घोषणा की कि जर्जर यूरिनल का शीघ्र नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए उचित व्यवस्था के तहत पर्दे और गेट लगाए जाएंगे। इससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और अन्य लोगों को असहज महसूस नहीं होगा। साथ ही, आसपास हो रही कचरे की डंपिंग को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने कहा कि छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा, जिससे छात्राओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकेगी। सहरसा शहर के महावीर चौक स्थित रूपवती कन्या उच्च विद्यालय के समीप बने जर्जर सार्वजनिक यूरिनल को लेकर छात्राओं की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डिप्टी मेयर से शिकायत के बाद निरीक्षण विद्यालय की छात्राओं ने डिप्टी मेयर गुड्डू हयात से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार के बगल में बना यह यूरिनल खुले रूप में संचालित होता है, जिससे छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी मेयर ने मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दी और त्वरित समाधान की मांग की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि यह यूरिनल वर्ष 2004 में सांसद निधि से बनाया गया था, जो वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से लगातार इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि यूरिनल के आसपास कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। आसपास का कचरा हटाएं-नगर आयुक्त नगर आयुक्त ने घोषणा की कि जर्जर यूरिनल का शीघ्र नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए उचित व्यवस्था के तहत पर्दे और गेट लगाए जाएंगे। इससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और अन्य लोगों को असहज महसूस नहीं होगा। साथ ही, आसपास हो रही कचरे की डंपिंग को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने कहा कि छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा, जिससे छात्राओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकेगी।


