सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के निकट स्थित एक किराना दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा धाम स्थित मोहन किराना दुकान में बड़ी मात्रा में घी का भंडारण किया गया था। स्थानीय लोगों ने आग बूझाने का प्रयास किया
घी और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सब कुछ राख हो गया। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के निकट स्थित एक किराना दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा धाम स्थित मोहन किराना दुकान में बड़ी मात्रा में घी का भंडारण किया गया था। स्थानीय लोगों ने आग बूझाने का प्रयास किया
घी और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सब कुछ राख हो गया।


