लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:भागलपुर में चांदी की चेन बरामद; कैश लेकर फरार हुए थे 3 बदमाश

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:भागलपुर में चांदी की चेन बरामद; कैश लेकर फरार हुए थे 3 बदमाश

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर खुलासा किया है। साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली गई है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। आज सिटी एसपी शलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। इन्होंने बताया कि 2 जून को सबौर थाना में सूचना मिली हुई थी कि नाथनगर से हबीबपुर जा रहे एक व्यक्ति को राजपुर बहियार के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उससे चांदी की चेन, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर बदमाशों की पहचान की। इसके बाद विशेष छापेमारी अभियान चलाकर घटना में शामिल तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटी गई चांदी की चेन बरामद गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अमन कुमार और विनोद पासवान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब फरार तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी सिंह नेबताया कि सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर को सौंपा गया था। सबौर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर बेहद कम समय में बदमाशों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर खुलासा किया है। साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली गई है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। आज सिटी एसपी शलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। इन्होंने बताया कि 2 जून को सबौर थाना में सूचना मिली हुई थी कि नाथनगर से हबीबपुर जा रहे एक व्यक्ति को राजपुर बहियार के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उससे चांदी की चेन, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर बदमाशों की पहचान की। इसके बाद विशेष छापेमारी अभियान चलाकर घटना में शामिल तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटी गई चांदी की चेन बरामद गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अमन कुमार और विनोद पासवान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब फरार तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी सिंह नेबताया कि सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर को सौंपा गया था। सबौर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर बेहद कम समय में बदमाशों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *