Monsoon Update: 4 जून को केरल में मानसून की एंट्री, तो महाराष्ट्र में कब? IMD ने दे दी खुशखबरी

Monsoon Update: 4 जून को केरल में मानसून की एंट्री, तो महाराष्ट्र में कब? IMD ने दे दी खुशखबरी

देश के कई हिस्सों में लोग इस समय भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। ऐसे में सभी की निगाहें मानसून की दस्तक पर टिकी हुई हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अहम जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दक्षिण भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। इसके आगे बढ़ने के इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीपों, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में दस्तक देगा।

महाराष्ट्र में मानसून कब तक पहुंचेगा?

आईएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मई के अंतिम सप्ताह तक केरल पहुंच जाएगा। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक अब मानसून के 4 जून को केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। मानसून की इस देरी का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा। ऐसे में महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में लोगों को बारिश और गर्मी से राहत के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

मुंबई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 4 जून को मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देगा। इसके बाद फिर महाराष्ट्र के कोंकण हिस्से की ओर मानसून धीरे-धीरे बढ़ेगा। महाराष्ट्र के निचले हिस्सों तक मानसून के पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है, जबकि मुंबई में मानसून के आगमन में करीब 10 दिन का समय लग सकता हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे। यानी सब कुछ ठीक रहा तो मुंबई में मानसून 12 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। जबकि सामान्य तारीख 10 जून है।

मुंबई में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू, कई जिलो में अलर्ट

मुंबई और उसके उपनगरों में बारिश का जोर बढ़ गया है। हालांकि महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। लेकिन अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, खासकर मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में आंधी-बारिश होगी।

मौसम विभाग ने भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, वर्धा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण और मध्य महाराष्ट्र के सतारा तथा कोल्हापुर जिलों के अलावा विदर्भ क्षेत्र के अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर और जालना में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

बारिश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय विशेष रूप से 5 बजे से 7 बजे के बीच बारिश और तूफानी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी। 8 और 9 जून के बाद बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का दायरा और अधिक बढ़ेगा।

बारिश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय विशेष रूप से 5 बजे से 7 बजे के बीच बारिश और तूफानी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे वर्तमान में महसूस की जा रही गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *