सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन लाइमलाइट में बनीं रहतीं हैं, वहीं अब एक बार फिर अपने नए ड्रेसिंग स्टाइल से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद अब तक न जाने किन किन चीजों से अपने लिए आउटफिट बना चुकीं है, और अब उन्होंने अपना लेटेस्ट आउटफिट राजमा से तैयार किया है, जी हां! खाने वाले राजमा से उर्फी जावेद ने अपना नया आउटफिट बनाया और उसे पहनकर उन्होंने पपराजी के सामने जमकर पोज भी दिया।


