शामली सीएससी का औचक निरीक्षण:DM ने स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शामली सीएससी का औचक निरीक्षण:DM ने स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह यादव ने आज शामली सिटी सीएससी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली दवाइयां, लैब, जन औषधि केंद्र, इमरजेंसी और महिला इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न कार्यक्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन जांच की और सीएससी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने लाू वार्ड, जन औषधि केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और महिला इमरजेंसी वार्ड जैसी चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य केंद्र की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए सुधारों पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *