बिहार की महान विभूतियों की जन्मस्थलियों को ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद विवेक ठाकुर की पहल पर इन स्थलों का सर्वेक्षण कराकर चरणबद्ध विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी महान व्यक्तित्वों से जुड़े स्थलों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होने के बाद सांसद ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी सांसद विवेक ठाकुर ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्म, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण की महान परंपरा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि उन महापुरुषों से जुड़े स्थलों को संरक्षित और विकसित करना समय की मांग है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी। स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा ठाकुर ने बताया कि इस पहल से बिहार की नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जुड़ सकेगी। इन स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने नवादा लोकसभा के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और जवाहर रजवार जैसे विभूतियों का विशेष उल्लेख करते हुए उनके जन्मस्थलों के समग्र विकास की बात कही। सांसद विवेक ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व और सुशासन के संकल्प से बिहार विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा। बिहार की महान विभूतियों की जन्मस्थलियों को ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद विवेक ठाकुर की पहल पर इन स्थलों का सर्वेक्षण कराकर चरणबद्ध विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी महान व्यक्तित्वों से जुड़े स्थलों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होने के बाद सांसद ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी सांसद विवेक ठाकुर ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्म, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण की महान परंपरा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि उन महापुरुषों से जुड़े स्थलों को संरक्षित और विकसित करना समय की मांग है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी। स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा ठाकुर ने बताया कि इस पहल से बिहार की नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जुड़ सकेगी। इन स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने नवादा लोकसभा के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और जवाहर रजवार जैसे विभूतियों का विशेष उल्लेख करते हुए उनके जन्मस्थलों के समग्र विकास की बात कही। सांसद विवेक ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व और सुशासन के संकल्प से बिहार विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा।


