बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आज से दो दिवसीय कटिहार दौरे पर हैं। इस दौरान राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 3 और 4 जून 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में उनके स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा स्थानीय नेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं। इन पर “कटिहार की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन” संदेश लिखा गया है। ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है दौरा कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज तंबाकूवाला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का यह दौरा ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है। इस दौरान वे राजेंद्र आश्रम में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना और सदस्यता अभियान की समीक्षा करना इस दौरे का मुख्य एजेंडा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। होर्डिंग्स में स्थानीय नेताओं की तस्वीरें भी प्रमुखता से लगाई गई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में पहुंचेंगे कटिहार 3 जून को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पूर्णिया से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर बाद कटिहार पहुंचेंगे। रोतारा टोल प्लाजा के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। राजेंद्र आश्रम में स्वागत के बाद वे वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे। शाम को वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे। 4 जून को सुबह 10 बजे से वे प्रखंड अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर फीडबैक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह और नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिले के हर बूथ को सक्रिय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आज से दो दिवसीय कटिहार दौरे पर हैं। इस दौरान राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 3 और 4 जून 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में उनके स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा स्थानीय नेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं। इन पर “कटिहार की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन” संदेश लिखा गया है। ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है दौरा कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज तंबाकूवाला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का यह दौरा ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है। इस दौरान वे राजेंद्र आश्रम में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना और सदस्यता अभियान की समीक्षा करना इस दौरे का मुख्य एजेंडा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। होर्डिंग्स में स्थानीय नेताओं की तस्वीरें भी प्रमुखता से लगाई गई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में पहुंचेंगे कटिहार 3 जून को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पूर्णिया से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर बाद कटिहार पहुंचेंगे। रोतारा टोल प्लाजा के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। राजेंद्र आश्रम में स्वागत के बाद वे वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे। शाम को वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे। 4 जून को सुबह 10 बजे से वे प्रखंड अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर फीडबैक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह और नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिले के हर बूथ को सक्रिय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


