रील्स बनाने की चाहत में घर से भागीं 5 किशोरियां:दिल्ली-लखनऊ से 4 सकुशल बरामद, एक ने बॉयफ्रेंड से की शादी

रील्स बनाने की चाहत में घर से भागीं 5 किशोरियां:दिल्ली-लखनऊ से 4 सकुशल बरामद, एक ने बॉयफ्रेंड से की शादी

गोपालगंज की 4 किशोरी सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर रातों-रात मशहूर होने की चाहत में घर से भाग गई। किशोरियों को पुलिस ने दिल्ली और लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई इन लड़कियों को पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सर्विलांस की मदद से खोज निकाला। इस मामले में कुल पांच किशोरियां लापता हुई थीं। यह पूरा मामला पिछले शनिवार का है। पांच लड़कियां स्कूल जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। चिंतित परिजनों ने तत्काल नगर थाना को सूचना दी और पांचों की बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया। सीवान रेलवे स्टेशन से एक लड़की हुई बरामद सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पहले एक किशोरी को सीवान रेलवे स्टेशन से बरामद किया। बरामद हुई किशोरी से मिली जानकारी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर, पुलिस की एक विशेष टीम को बाकी चार लड़कियों की तलाश में बिहार से बाहर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद, तीन किशोरियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से और एक किशोरी को देश की राजधानी दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जिनमें से एक किशोरी ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। पैसों की कमी के कारण भटकी बरामद किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रसिद्ध होना चाहती थीं। इसी ग्लैमर की दुनिया के आकर्षण में आकर उन्होंने घर छोड़ने का कदम उठाया था। हालांकि, बिना किसी ठोस योजना और पैसों की कमी के कारण वे महानगरों में जाकर भटक गईं। पुलिस कप्तान ने इस सफलता पर टीम की सराहना की है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके व्यवहार पर कड़ी नजर रखें, ताकि बच्चे किसी भी तरह के भटकाव का शिकार न हों। सभी बरामद किशोरियों को मेडिकल काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गोपालगंज की 4 किशोरी सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर रातों-रात मशहूर होने की चाहत में घर से भाग गई। किशोरियों को पुलिस ने दिल्ली और लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई इन लड़कियों को पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सर्विलांस की मदद से खोज निकाला। इस मामले में कुल पांच किशोरियां लापता हुई थीं। यह पूरा मामला पिछले शनिवार का है। पांच लड़कियां स्कूल जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। चिंतित परिजनों ने तत्काल नगर थाना को सूचना दी और पांचों की बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया। सीवान रेलवे स्टेशन से एक लड़की हुई बरामद सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पहले एक किशोरी को सीवान रेलवे स्टेशन से बरामद किया। बरामद हुई किशोरी से मिली जानकारी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर, पुलिस की एक विशेष टीम को बाकी चार लड़कियों की तलाश में बिहार से बाहर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद, तीन किशोरियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से और एक किशोरी को देश की राजधानी दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जिनमें से एक किशोरी ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। पैसों की कमी के कारण भटकी बरामद किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रसिद्ध होना चाहती थीं। इसी ग्लैमर की दुनिया के आकर्षण में आकर उन्होंने घर छोड़ने का कदम उठाया था। हालांकि, बिना किसी ठोस योजना और पैसों की कमी के कारण वे महानगरों में जाकर भटक गईं। पुलिस कप्तान ने इस सफलता पर टीम की सराहना की है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके व्यवहार पर कड़ी नजर रखें, ताकि बच्चे किसी भी तरह के भटकाव का शिकार न हों। सभी बरामद किशोरियों को मेडिकल काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *