CO बोले- हत्या नहीं, यह हैंगिंग का मामला:मृतक की मां बोली- खून से सना चाकू साथ ले गई पुलिस, फर्श पर मिले थे खून के धब्बे

CO बोले- हत्या नहीं, यह हैंगिंग का मामला:मृतक की मां बोली- खून से सना चाकू साथ ले गई पुलिस, फर्श पर मिले थे खून के धब्बे

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक युवक की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या में उलझ गई परिजनों ने गर्दन कटी होने, फर्श पर खून के धब्बे और खून से सना चाकू मिलने पर हत्या के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग (फांसी) का मामला सामने आया है। बस्ता मौजा के रामनगर गांव में पड़ोसी के घर शादी के कारण रात में डीजे बज रहा था। जबकि सुबह रमेश का शव उसके घर में पड़ा मिला। शव के पास फर्श पर खून के धब्बे, खून से सना चाकू और गर्दन कटे होने के निशान मिले। मृतक के 8 वर्षीय बेटे ने रात में चेहरा ढके तीन लोगों को पिता की पिटाई करते हुए देखने का दावा किया। उसने बताया कि डर की वजह से उसने कम्बल ओढ़ लिया और सो गया। सुबह पिता की हत्या होने की बात चली। रमेश की पत्नी ने बताया कि घटना से पहले 1 जून की शाम को डेयरी की गाड़ी चलाने वाले एक युवक से रमेश का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रमेश की ने बताया कि शव के पास ही खून से सना चाकू पड़ा था, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। जबकि चाकू मिलने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। उधर इस मामले को थाना पुलिस आत्महत्या करार देने में जुट गई। हत्या के आरोपों की जानकारी होने पर दोपहर बाद तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह खुद जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का मामला सामने आया है। शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं मिले। इसके बावजूद परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *