रामपुर में तीन किशोरों की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच:एटीएस ने शाहबाद से हिरासत में लिया, मोबाइल जब्त; पूछताछ जारी

रामपुर में तीन किशोरों की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच:एटीएस ने शाहबाद से हिरासत में लिया, मोबाइल जब्त; पूछताछ जारी

रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में तीन किशोरों की कथित संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच की चर्चा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी गतिविधियों से संभावित ऑनलाइन संपर्क के संदेह में जांच एजेंसियों ने कुछ किशोरों की डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की है। हालांकि, मामले में अब तक किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शाहबाद नगर के एक मोहल्ले से जुड़े तीन किशोर जांच एजेंसियों के रडार पर आए। इनमें से दो किशोरों को पूछताछ के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया। तीसरे नाबालिग किशोर को कथित तौर पर उसकी कम उम्र के कारण साथ नहीं ले जाया गया। मोबाइल फोन जब्त कर जांच जारी सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के बाद दोनों किशोरों के मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए गए। तीसरे किशोर का मोबाइल भी जब्त कर उसकी ऑनलाइन गतिविधियों, सोशल मीडिया संपर्कों और डिजिटल नेटवर्क की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह बात सामने आने की चर्चा है कि कुछ किशोर कथित रूप से पाकिस्तान से जुड़े एक विवादित सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर रहे थे और उसकी पोस्ट पर सक्रियता दिखा रहे थे। इसी आधार पर उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरे मामले में अभी तक न तो किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी दी गई है और न ही किसी आतंकवादी गतिविधि से प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि हुई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, एटीएस या अन्य जांच एजेंसियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रामपुर के स्वार क्षेत्र से जुड़े एक युवक का नाम भी आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में सामने आया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *