वाराणसी के राजघाट में नए मॉडल स्टेशन को बनाने के लिए भवनों के बाद अब मस्जिद पर बुलडोजर गरजा है। मॉडल स्टेशन के लिए 200 साल पुरानी मस्जिद को ढहाया जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 1000 पुलिस कर्मियों के साथ पांच जेसीबी मशीनें अजगैब शहीद मस्जिद के ध्वस्तीकरण में लगाई गई हैं। रेलवे और मस्जिद कमेटी के बीच कोर्ट में चलने की सूचना के बाद मस्जिद को आज तोड़ा जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। एक्शन से पहले जेसीपी शिवहरी मीणा ने अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। अभी मौके पर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर एसीपी विजय प्रताप, कोतवाली एसीपी चेतगंज समेत पीएसी की 5 गाड़ी तैनात है।
एसीपी के चक्रमण के बाद सक्रिय हुई पुलिस एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा ने मंगलवार रात नमो घाट, राजघाट सहित विभिन्न घाटों एवं राजघाट-गोलगड्डा-आरटीसी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, अतिक्रमण हटवाने तथा संबंधित अधिकारियोंसे संवाद किया। घाट क्षेत्रों, संपर्क मार्गों, पार्किंग स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील बिंदुओं तथा यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की बात कही। सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। साथ ही फुटपाथों एवं मार्गों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा उपकरणों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। तस्वीरों में देखिए अफसरों का चक्रमण


