खंडवा में एक जनपद पंचायत के सीईओ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में सीईओ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। घटना रात 8 बजे करीड शहर के जसवाड़ी रोड स्थित माता चौक के पास की बताई जा रही है। छैगांवमाखन जनपद पंचायत के सीईओ सुरेशचंद्र टेमने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। रात के अंधेरे के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी। गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया
ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से सीईओ टेमने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने और अस्पताल में सर्जिकल आईसीयू की सुविधा न होने के कारण उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीईओ के सहकर्मी, कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।


