ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पूर्णिया में बाजार से घर लौटते समय हादसा, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पूर्णिया में बाजार से घर लौटते समय हादसा, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

पूर्णिया में सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचनक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के गुरेला भीठा गांव की है। मृतक की पहचान गुरेला भीठा निवासी भीम मंडल के बेटे मौसम कुमार (20) के रूप में हुई है। मौसम कुमार किसी जरूरी काम से बाजार गया था। काम खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रंभजु टोला के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौसम कुमार बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। साथ ही फरार ट्रैक्टर ड्राइवर और गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग जैसे ही मौसम कुमार की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम कुमार बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश कर रही है। पूर्णिया में सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचनक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के गुरेला भीठा गांव की है। मृतक की पहचान गुरेला भीठा निवासी भीम मंडल के बेटे मौसम कुमार (20) के रूप में हुई है। मौसम कुमार किसी जरूरी काम से बाजार गया था। काम खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रंभजु टोला के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौसम कुमार बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। साथ ही फरार ट्रैक्टर ड्राइवर और गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग जैसे ही मौसम कुमार की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम कुमार बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *