प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने की रिव्यु मीटिंग:जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन और आपदा तैयारियों पर दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने की रिव्यु मीटिंग:जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन और आपदा तैयारियों पर दिए निर्देश

शिवहर में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति और संभावित आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने की। इस अवसर पर सांसद लवली आनंद और बेलसंड विधायक अमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार और उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 27 विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश समीक्षा के दौरान, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन (कम्प्लायंस रिपोर्ट) की भी जांच की गई। प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की इस समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी), विद्युत, खनन, लघु सिंचाई, नगर प्रक्षेत्र और ग्रामीण कार्य प्रमंडल जैसे आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह, विधायक बंशीधर ब्रजवाशी, विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, अपर समाहर्ता मेधावी सहित जिला और प्रखंड स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिवहर में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति और संभावित आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने की। इस अवसर पर सांसद लवली आनंद और बेलसंड विधायक अमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार और उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 27 विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश समीक्षा के दौरान, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन (कम्प्लायंस रिपोर्ट) की भी जांच की गई। प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की इस समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी), विद्युत, खनन, लघु सिंचाई, नगर प्रक्षेत्र और ग्रामीण कार्य प्रमंडल जैसे आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह, विधायक बंशीधर ब्रजवाशी, विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, अपर समाहर्ता मेधावी सहित जिला और प्रखंड स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *