इंटर छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:सीतामढ़ी में किराए के मकान में रहती थी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इंटर छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:सीतामढ़ी में किराए के मकान में रहती थी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीतामढ़ी के रामपदार्थ नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक इंटर की छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह सीतामढ़ी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह माधुरी यादव कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी
छात्रा अपने कमरे में अकेली रहती थी। उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। नगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि छात्रा का शव पंखे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। सीतामढ़ी के रामपदार्थ नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक इंटर की छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह सीतामढ़ी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह माधुरी यादव कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी
छात्रा अपने कमरे में अकेली रहती थी। उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। नगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि छात्रा का शव पंखे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *