मोतिहारी में ढाबे से 56 KG डोडा अफीम बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों कीमत

मोतिहारी में ढाबे से 56 KG डोडा अफीम बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों कीमत

मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक स्थित एनएच-27 पर एक ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 56 किलोग्राम डोडा अफीम और 140 ग्राम तरल अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे में मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा अफीम और तरल अफीम की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। ढाबा संचालक हालांकि छापेमारी के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने उसे वांछित अभियुक्त घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ढाबा मालिक के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह अवैध गतिविधियों में शामिल रहा। पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक स्थित एनएच-27 पर एक ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 56 किलोग्राम डोडा अफीम और 140 ग्राम तरल अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे में मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा अफीम और तरल अफीम की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। ढाबा संचालक हालांकि छापेमारी के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने उसे वांछित अभियुक्त घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ढाबा मालिक के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह अवैध गतिविधियों में शामिल रहा। पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *